देहरादून समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश, पढ़ लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

Uttarakhand Weather

Uttarakhand Weather  News: उत्तराखंड में मानसून इन दिनों कहर बरपा रहा है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 24 अगस्त के लिए भी भरी बारिश की चेतवानी जारी की है। 

24 अगस्त को उत्तराखंड के इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 24 अगस्त को देहरादून समेत तीन जिलों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। वैज्ञानिकों ने देहरादून, नैनताल और बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानों जिलों में गर्जन के साथ बिजली गिरने के आसार हैं ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 22 जनवरी से बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में सामान्य से ज्यादा हुई बारिश

मौसम विभाग के 12 अगस्त से 19 अगस्त तक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में इस अवधि के दौरान औसतन 120.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 17 फीसदी अधिक है। जिलावार आंकड़ों में बागेश्वर सबसे आगे रहा। यहां एक सप्ताह में 203.4 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी बिग ब्रेकिंग- अभिमन्यु बने गजराज ने भेदा किला, बने हल्द्वानी के मेयर

बागेश्वर जिले के बाद पिथौरागढ़ में 189 मिलीमीटर और चमोली में 123.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मैदानी जिलों की बात करें तो देहरादून में 137.2 मिलीमीटर, हरिद्वार में 89.9 मिलीमीटर और ऊधमसिंह नगर में 15.7 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज हुई। वहीं पौड़ी में 91 मिलीमीटर, टिहरी में 111.6 मिलीमीटर और रुद्रप्रयाग में 119.2 मिलीमीटर बारिश हुई

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Run for Unity 2025: सरदार पटेल की जयंती पर देश मनाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस! जानिए कब है पटेल की जयंती? पढ़े खबर
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999