दूध पीने की शर्त बनी जानलेवा, खेल-खेल में गई युवक की जान,हादसा या गहरी साजिश,तीन दोस्त गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

देहरादून। रायपुर क्षेत्र के रक्षा विहार, चूना भट्ठा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान इंदिरा मार्केट में कपड़े की दुकान चलाने वाले इफ्तिखार (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में उसके तीन दोस्तों आरीश (28), अनस (22) और जावेद (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल हादसे और हत्या, दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

1- 1 किलो दूध पीने के बाद हुई जोर आजमाइश

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे युवक के घायल होने की सूचना मिली थी। बताया गया कि इफ्तिखार रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद अपने दोस्त अनस के कार्यालय पहुंचा था। वहां दोस्तों के बीच पहले दूध पीने की शर्त लगी। इफ्तिखार और अनस ने कथित तौर पर एक-एक किलो दूध पीने के बाद ताकत आजमाने के लिए आपस में जोर-आजमाइश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -  ठगी का हैरान कर देने वाला नया तरीका, डाक से आया लॉटरी टिकट; एक कॉल से उड़े 99 हजार रुपए

कांच के दरवाजे से टकराने का दावा गिरफ्तार

आरोपियों के अनुसार कुश्ती के दौरान इफ्तिखार का संतुलन बिगड़ गया और वह कांच के दरवाजे से जा टकराया। दरवाजा टूटने से कांच उसके शरीर में धंस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपवहीं, मृतक के परिजन आरोपियों की इस कहानी से सहमत नहीं हैं। मृतक के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में दोस्तों पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने और साजिश के तहत साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया है। परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों ने घटनास्थल को पानी से धो दिया, जिससे खून और अन्य संभावित साक्ष्य मिटाए जा सकें।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ में आपदा से हुए नुकसान की भरपाई करेगी सरकार, सीएम ने जारी की 9 करोड़ से अधिक की राशि

फॉरेंसिक जांच से खुलेगा घटना का राज

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी ग्रामीण जया बलोनी और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर उसे सील कर दिया है। थाना प्रभारी संजीत कुमार के अनुसार मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें -  किशोरी को भगाकर बदलवाया धर्म, सोशल मीडिया पर बदला नाम, क्षेत्र में तनाव

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट के साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट किया जाएगा कि इफ्तिखार की मौत महज हादसा थी या इसके पीछे कोई साजिश थी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999