देहरादून समेत इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather today uttarakhand me aaj ka mausam kaisa rahega

उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज भी बारिश होने के आसार हैं।  मौसम विभाग ने देहरादून समेत चार जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

4 अगस्त को उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 4 अगस्त को देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि अन्य पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं तीव्र से अति तीव्र बारिश हो सकती है। जिसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 

यह भी पढ़ें -  भाजपा कार्यकर्ता के बगीचे से वन विभाग की टीम ने लकड़ी के 10 गिल्टे किए बरामद, डीएफओ ने एक वन रक्षक को किया निलंबित

8 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो 5 और 6 अगस्त को पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है। जबकि 7 अगस्त को राज्य के जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही गर्जना होने की संभावना है। वहीं 8 अगस्त को राज्य के जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही गर्जना हो सकती है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999