पुलिस हिरासत में डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन, केस भी दर्ज

खबर शेयर करें -
tamil-nadu-udayanidhi-stalin-trisha-controversy-bail-plea

तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये मामला भिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हुआ है। ऐसे में आज यानी मंगलवार को उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। छह धाराओं पर उनपर केस दर्ज किया गया है। इसी बीच गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दायर की है।

एक्ट्रेस तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप

दरअसल तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर बीते दिन सोमवार को रैली के दौरान उदयनिधि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साध रहे थे। इसी बीच भीड़ ने तृषा, तृषा के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें -  प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत कई लोग घायल- हादसे का वीडियो आया सामने-VIDEO

आरोप है कि इस दौरान उन्होंने कहा, ‘पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए।’ बाद इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनका इशारा कावेरी के पानी की ओर था।

केस दर्ज

उदयनिधि के इस बयान को विपक्ष ने डबल मिनिंग वाली और महिलाओं का अपमान करने वाला बताया। इसी को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज हो गया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: दून समेत इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 14 जनवरी तक बर्फबारी की संभावना नहीं

पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन को लिया हिरासत में

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उदयनिधि स्टालिन के चेन्नई में उनके घर पहुंची। जहां उनके समर्थकों की भीड़ घर के बाहर जुट गई। पुलिस की कार्रवाई पर भी उन्होंने विरोध किया। काफी देर धक्का-मुक्की और नारेबाजी हुई। जिसके बाद पुलिस ने उदयनिधि को हिरासत में लिया। साथ ही प्रदर्शन कर रहे डीएमके कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं में विद्युत लाइन दुरुस्त करते समय लाइनमैन को लगा करंट, गंभीर हालत में हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999