मैदानी जिलों में कुछ दिनों तक नहीं होगी बारिश

खबर शेयर करें -

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर सीएस तोमर के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मैदानी जिलों में फिलहाल एक सप्ताह तक बारिश होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। जिससे तापमान बढ़ने की संभावना है
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 जुलाई तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के चम्पावत, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। देखें मौसम की पुरी जानकारी

16.07.2026

यह भी पढ़ें -  भीमताल में एयरफोर्स के दो जवानों की ताल में डूबने से मौत

उत्तराखंड राज्य के देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चम्पावत एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है ।
उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है । यात्राकी गाइड और यात्रा की जानकारी

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है ।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं की 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पड़ोसी युवक पर आरोप,

17.07.2026

उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है ।
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है ।
उत्तराखंड राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है ।

यह भी पढ़ें -  Pauri road accident : ट्रक से बाइक सवार की भिड़ंत, हादसे में शख्स की दर्दनाक मौत

18.07.2026

उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है ।
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999