मोतीनगर से मेहनत की कमाई पर चोरों का डाका -रातोंरात मजदूर की बाइक उड़ा ले गए चोर

खबर शेयर करें -

 

मोटहल्दू। कोतवाली लालकुआं क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। मोतीनगर, बरेली रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे किराए के मकान में रहने वाले एक मजदूर की बाइक अज्ञात चोर रात के अंधेरे में उड़ा ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक बरामद करने और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित सुनील कुमार पुत्र चंद्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मोतीनगर में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता है। 10 अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे खाना खाने के बाद वह घर के अंदर सो गया। इस दौरान उसकी हीरो स्पलेंडर बाइक घर के बाहर खड़ी थी।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं : 25 एकड़ कॉलोनी में हुए संघर्ष में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

सुबह जब उसकी आंख खुली तो बाइक मौके से गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला। पीड़ित के अनुसार अज्ञात चोर रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर उसकी बाइक चोरी कर ले गए। मजदूर के लिए बाइक रोजमर्रा के आवागमन के साथ रोजी-रोटी का भी अहम साधन थी।

पीड़ित ने 12 अगस्त को कोतवाली लालकुआं में लिखित तहरीर देकर पुलिस से बाइक बरामद करने और मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। तहरीर के साथ वाहन के दस्तावेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  ईंट भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाए जाने पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, गृह सचिव से जवाब तलब

चोरी हुई बाइक का विवरण: हीरो स्पलेंडर, पंजीकरण संख्या यूपी26एवी -2559

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

वहीं हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन नाथ गोस्वामी ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस चोरों की पहचान और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। अब देखना यह है कि पुलिस कब तक चोरों तक पहुंचकर मजदूर की बाइक बरामद करती है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999