पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर आया प्रशासन

खबर शेयर करें -


पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल के बाद से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। ईमेल मिलने के बाद से एयरपोर्ट प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने आनन-फानन में चेकिंग अभियान चलाया।


एयरपोर्ट और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बम निरोधक दस्ता बुलाकर सर्च अभियान चलाया गया। एयरपोर्ट पर लगातार चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही वाहनों को पार्किंग के बजाय परिसर से बाहर खड़ा करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक हवाई सेवा प्रदाता सरकारी कंपनी एलायंस एयर के पास बीती 11 अप्रैल को एक धमकी भरा ईमेल आया था।

यह भी पढ़ें -  झाड़ियों में मिली लाश सिर धड़ पंजे मिले अलग-अलग

अज्ञात व्यक्ति ने दी थी धमकी
ईमेल में एक अज्ञात व्यक्ति ने पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। सोमवार को कंपनी प्रबंधन ने सोमवार शाम को एएआई के मुख्यालय के साथ-साथ पंतनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर को ईमेल फारवर्ड कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर बम निरोधक दस्ता बुलाकर सर्च अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में लगाये गये कोविड कर्फ्यू को 10 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है

अवांछनीय वस्तु न मिलने पर ली राहत की सांस
घंटों की मशक्कत के बाद दस्ते को एयरपोर्ट में कोई अवांछनीय वस्तु का होना पाया गया। जिसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। इसके साथ ही सुरक्षा कर्मी चौकन्ना हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999