हल्दूचौड़ सीएससी में आज से तीन दिवसीय स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए सीएमओ डॉ रश्मि पंत ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर आज से सीएचसी में तीन दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बेस अस्पताल हल्द्वानी एवं सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच, परामर्श और उपचार की सेवाएं देंगे।
सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि हल्दूचौड़ सीएचसी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं जिसे देखते हुए वह क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को वह सतत प्रयासरत हैं
उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी और गंभीर मरीजों को अनावश्यक रूप से अन्य अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और शीघ्र ही स्थायी समाधान की दिशा में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999