कार खाई में गिरी, दो शिक्षकों समेत तीन की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -


टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से सेमंडीधार घनसाली जा रहे शिक्षकों की कार अनियंत्रित होकर चंबा-कोटी कॉलोनी मोटर मार्ग पर बागबाटा के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो शिक्षकों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि कार चालक सोनू कुमार (37), जो कि रसायन विज्ञान के अतिथि शिक्षक थे और विज्ञान के सहायक अध्यापक विजय प्रकाश जगूड़ी (37) अपने कार्यस्थल पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज सेमंडीधार की ओर जा रहे थे। उनके साथ सोनू की पत्नी मोनिका (37) भी थीं। शाम करीब पांच बजे बागबाटा के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: 28 मार्च को उत्तराखंड के इन पांच जिलों में बिगडे़गा मौसम, अलर्ट जारी


स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को बाहर निकाला। हालांकि, जब तक बचाव दल मौके पर पहुंचा, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसडीएम ने बताया कि दुर्घटना के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें -  जनपद के समस्त नागरिक, युवा जिन लोगों की आयु 1 जुलाई 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते है। उप जिला निर्वाचन अधिका


कार दुर्घटना में दो शिक्षकों सहित एक महिला की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शिक्षक संघ और स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रशासन से दुर्गम क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999