नहाते समय दिल्ली के तीन युवक बहे,एसडीआरएफ की टीम ने नदी से दो युवकों के शव बरामद

खबर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी दून के सहस्रधारा में आज गुरूवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नहाते समय दिल्ली के तीन युवक बह गए। एसडीआरएफ की टीम ने नदी से दो युवकों के शव बरामद किए हैं। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि एक युवक का शव मालदेवता और दूसरे का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिला है। वहीं एक युवक को बचा लिया गया है। युवक दिल्ली के सुल्तानपुरी के रहने वाले थे। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गयी। हादसे की खबर से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  *हल्द्वानी में बुजुर्ग से झपटमारी का 24 घंटे में खुलासा, 1 लाख की अंगूठी के साथ अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार*
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999