नैनीताल में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टैंपो ट्रैवलर, दो की मौत

खबर शेयर करें -

 


नैनीताल। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर घूमने आए फरीदाबाद के पर्यटकों के लिए शुक्रवार का दिन दर्दनाक हादसे में बदल गया। रामगढ़-सतबुंगा मोटर मार्ग पर दुत्कानेधार के पास पर्यटकों से भरा टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद से 21 लोगों का दोस्तों का समूह मुक्तेश्वर घूमने आया था। शुक्रवार दोपहर वापस लौटते समय दुत्कानेधार के पास अचानक टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में शिव पुराण कथा के दौरान कूलर में आये करंट की चपेट में आने से पुरोहित की मौत…


मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने खाई में फंसे पर्यटकों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी रामगढ़ भेजा गया है।


हादसे में दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। वहीं, एक पर्यटक के वाहन के नीचे दबे होने की जानकारी सामने आई है, जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी, क्या होने जा रहा है संगठन में बड़ा बदलाव ?


हादसे के बाद मचा हड़कंप


घटना की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायलों की पहचान और उनकी स्थिति के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है कि आखिर टैंपो ट्रैवलर किस वजह से अनियंत्रित होकर खाई में गिरा।
हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर पर्यटकों की सुरक्षा और वाहन चालकों की सतर्कता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999