आपदा में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें -

मोटाहल्दू:- ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया के ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में चमोली में दैवीय आपदा से सैकड़ों लोगों की मौत पर सूपी भगवानपुर में स्थित शिव मंदिर में 2 मिनट का मौन रख कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस दौरान भोलेनाथ के दरबार में भी कैंडल जलाए गए और सभी ने भोलेनाथ से प्रार्थना की कि मृतक लोगों के परिवार को इस दुख को सहने की भोलेनाथ क्षमता प्रदान करें। इस दौरान प्रधान रमेश चंद्र जोशी, उप प्रधान रंजीत सिरोही,राजेंद्र अधिकारी, नंन्दन भट्ट, योगेश कांडपाल, दिलीप सिंह भंडारी, गिरीश खोलिया, रवि कबडवाल, लीलाधर जोशी, त्रिलोचन भट्ट, सुरेश चंद्र जोशी, डीएन जोशी, बीडी नागिला, तरविंदर, हीरा बल्लभ, तुषार हरबोला, दीपक अस्वाल, गोपाल दत्त जोशी, भूपेंद्र चंद्, विक्रम सिंह बिष्ट, कमला दुर्गापाल, नीलम जोशी, कमला जोशी, बीना जोशी, मंजू धोनी, चंद्र जोशी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  भूमि की रजिस्ट्री करने से पूर्व जमीन के साथ ही रास्ते की भली भांति जांच कर ले कि विक्रेता ने जो रास्ता मौके पर दिखाया है वही रजिस्ट्री में भी दर्ज हो-आयुक्त