त्रिवेंद्र रावत ने उठाए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, जमीन के विवादों से दूर रहने की दी सलाह

खबर शेयर करें -

 

trivendra singh rawat on dehradun crime

भाजपा सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का एक बयान इन दिनों प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था पर बहस छेड़ रहा है। सांसद त्रिवेंद्र ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। यही नहीं उन्होंने इस पूरे मामले में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से हस्तक्षेप करने की मांग भी की है।

सांसद त्रिवेंद्र रावत ने उठाए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

राजधानी देहरादून में इन दिनों आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि पुलिस का मूल काम कानून व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर नियंत्रण करना है, लेकिन प्रदेश में स्थिति यह बन रही है कि पुलिस राजस्व विभाग के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रही है। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि जमीन से जुड़े मामलों में पुलिस की बढ़ती सक्रियता कई सवाल खड़े करती है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में पढ़ रही दिल्ली की छात्रा ने मां को फोन करके कहा- तबीयत ठीक नहीं, थोड़ी देर बाद उठाया आत्मघाती कदम

जमीन विवादों से दूर रहे पुलिस: सांसद

सांसद त्रिवेंद्र रावत ने साफ तौर पर कहा कि उत्तराखंड में राजस्व पुलिस और रेगुलर पुलिस की भूमिका बिल्कुल अलग है। जहां रेगुलर पुलिस अपराध, कानून व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े मामलों को देखती है, वहीं राजस्व पुलिस के अंतर्गत पटवारी और राजस्व अधिकारी जमीन विवादों और सीमांकन जैसे मामलों का निपटारा करते हैं। ऐसे में रेगुलर पुलिस का इन मामलों में आगे आना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें -  आधुनिक उपकरणों से लैस मोबाइल फोरेंसिक वैन द्वारा घटनाओं का होगा अब त्वरित अनावरण

पूर्व में भी कार्यवाहक DGP को दे चुके हैं मर्यादा में रहने की नसीहत

बता दें यह पहला मौका नहीं है जब त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुलिस की कार्यशैली पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की हो। इससे पहले भी वे तत्कालीन कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार को अपनी मर्यादा में रहने की नसीहत दे चुके हैं। उस समय भी उन्होंने कहा था कि पुलिस अपने मूल कर्तव्यों से हटकर अन्य कार्यों में उलझ रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पंतनगर किसान मेला देखने जा रहे युवक को लालकुआं में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत;
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999