उत्तराखंड- यहां गुलदार ने बच्ची पर किया हमला, ऐसे बची जान

खबर शेयर करें -


टिहरी गढ़वाल के विकासखंड प्रतापनगर के ग्राम पंचायत पिपलोगी में एक 12 साल की बच्ची पर गुलदार ने हमला कर दिया। शोर मचाने के कारण गुलदार भाग गया। लेकिन हमले में बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई।

टिहरी में बच्ची पर गुलदार ने किया हमला
टिहरी गढ़वाल के विकासखंड प्रतापनगर के ग्राम पंचायत पिपलोग में शाम 7:30 बजे मनबोध सिंह बिष्ट की 12 वर्षीय बालिका अपने घर जा रही थी। इसी दौरान घर के ठीक नीचे गुलदार ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। बच्ची और आस-पास मौजूद लोगों के शोर मचाने से गुलदार वहां से भाग गया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: टिहरी में आफत की बारिश: भूस्खलन से NH-34 समेत कई मुख्य मार्ग बंद!

हमले में बच्ची घायल
बच्ची को उसके चाचा धनवीर सिंह व स्थानीय ग्रामीण CHC चौण्ड लम्बगांव ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया और बच्ची को टिटनस व रेबीज के इंजेक्शन लगाते हुए कहा कि बालिका को अभी एक और इंजेक्शन लगना है जो उनके पास उपलब्ध नहीं है। जिसके लिए डॉक्टरों ने बच्ची को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  Vijay Malhotra Death : Delhi BJP के पहले अध्यक्ष का निधन, बीते दिन ही PM ने किया था जिक्र

गांव में लगाए जाएंगे पिजरें
वन विभाग ने बालिका के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। रेंजर हर्ष उनियाल ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है और कहा है कि वन विभाग के द्वारा उचित कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने गांव में कैमरे लगवाने और पिंजरे लगाने के की बात कही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999