उत्तराखंड के दो इंजीनियरों को नोएडा में तेज रफ्तार कर ने मारी टक्कर एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-62 में बुधवार रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे दो इंजीनियरों को कुचल दिया। हादसे में एक इंजीनियर की मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही से कार चलाने के आरोप में चालक को गिरफ्तार कर लिया। घायल का उपचार चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजन को सौंप दिया है।
उत्तराखंड के नैनीताल के भगोडा निवासी नीरज पाण्डेय पुत्र कैलाचन्द्र पाण्डेय और फेज-3 क्षेत्र स्थित मधुबन कॉलोनी निवासी शुभम पुत्र वाई.सी. पाण्डेय, निवासी मधुबन कॉलोनी फेस-2, हल्द्वानी अलग-अलग प्राइवेट कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करते हैं। दोनों की उम्र करीब 30 वर्ष है। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे दोनों सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल के पास पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान स्कोडा लौरा कार ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों को टक्कर मारने के बाद कार काफी दूर जाकर डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसे की जानकारी होने पर मौके पर लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। दोनों इंजीनियरों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने नीरज पांडेय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी। उधर, अस्पताल में सुभाष का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नीरज पांडेय के परिजनों की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के इस प्रतिष्ठित संस्थान में किशोरी के यौन शोषण और दुष्कर्म का मामला पुनः सामने आने से मचा हड़कंप

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999