यहां भूस्खलन की चपेट में आने से दो मंजिला मकान हुआ ध्वस्त

खबर शेयर करें -

नैनीताल। मल्लीताल में स्थित चार्टन लॉज इलाके में आज शनिवार को दो मंजिला मकान भूस्खलन की चपेट में आकर भरभराकर गिर गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। समय रहते मकान को खाली करवा लिया गया था।

भूस्खलन से मकान गिरने के बाद आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है। दोमंजिले मकान में दर्जनभर कमरे थे। घटना का एक वीडियो बन गया है जिसे देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इस मकान के गिरने के बाद आसपास बने मकानों में भी दरारें आ गई हैं और मकान टेढ़े हो गए हैं। इस भूस्खलन का एक कारण क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में जे.सी.बी.और भारी भरकम ड्रिलर मशीनों का चलना भी माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनीत तोमर ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुलेठी में बने पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया।
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999