खेत में काम करते समय दो महिलाओं को सांप ने डसा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले में सर्पदंश की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। शनिवार को खेत में काम करते समय दो महिलाओं को सांप ने डस लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां दोनों के हालत में सुधार हो रहा है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 40 साल की चंपा देवी पत्नी चंचल राम निवासी भयूं कपकोट खेत में काम कर रही थी। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया।

यह भी पढ़ें -  Big news-NEET PG 2024: परीक्षा स्थगित करने की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया। इसी तरह 37 साल की मुन्नी देवी पत्नी सुंदर सिंह निवासी बंड अपने जानवरों के लिए घास काटने के लिए खेत में गई थी। इसी दौरान उसे भी सांप ले डस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां दोनों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999