‌ परिवहन विभाग के द्वारा दो दिवस की प्रवर्तन कार्यवाही में 150 वाहनों के किए चालान एवं बस, मैक्सी , ट्रक सहित 06 वाहन सीज,

खबर शेयर करें -

दुर्घटनाओं एवं अनधिकृत संचालन को रोकने के दृष्टिगत परिवहन विभाग के द्वारा प्रभावी प्रर्वतन कार्यवाही करते हुए परिवहन अधिकारियों के द्वारा पर्वतीय मार्गों पर दो दिवस में कुल 150 वाहनों के चालान किए। इसके साथ ही बस, ट्रक मैक्सी सही 06 वाहनों को सीज किया ।
चेकिंग अभियान हल्द्वानी -खैरना मार्ग पर परिवहन कर अधिकारी श्री आशुतोष डिमरी , हल्द्वानी क्षेत्र में सहायक संभागीय अधिकारी जितेंद्र, रामनगर- मोहान -सल्ट मार्ग पर परिवहन कर अधिकारी श्री जगदीश चंद्र के द्वारा संचालित किया गया। प्रवर्तन कार्रवाई बस, ट्रक, टैक्सी ,मैक्सी, ऑटो आदि वाहनों के विरुद्ध की गई । इसके साथ ही वाहनों के फिटनेस एवं परमिट के निलंबन की संतुति भी की गई।
प्रवर्तन करवाई यात्री एवं भार वाहनों में ओवरलोडिंग,हेलमेट, सीट बेल्ट, यूनिफॉर्म ,र्यांत्रिक स्थिति ,कर,परमिट व पंजीयन शर्तो का उल्लंघन,चालक लाइसेंस आदि के अभियोग में की गयी । इस दौरान सहायक उप निरीक्षक श्री नंदन रावत ,श्री चंदन सुप्याल ,श्री गिरीश कांडपाल, श्री अनिल कार्की,श्री अरविन्द हयांकी आदि उपस्थित रहे।

डॉ गुरदेव सिंह
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हल्द्वानी

यह भी पढ़ें -  शत-प्रतिशत आयुषमान कार्ड बनाने को कार्य योजना तैयार करें सीएमओ: डॉ धन सिंह रावत

दिनांक 08 नवंबर, 2024

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999