रुद्रप्रयाग में UKD का हल्लाबोल, निहंगों पर करवाई न होने से हैं नाराज

खबर शेयर करें -

 

nagrasu gurudwara clash

रुद्रप्रयाग में निहंग विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। क्षेत्रीय पार्टियां इस बात से नाराज हैं कि नागरासू गुरुद्वारे में चार दिनों तक हंगामा करने वाले निहंगों पर कोई क़ानूनी कार्रवाई नहीं हुई। इसी मुद्दे को लेकर आज रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में UKD नेताओं ने जनसभा की।

रुद्रप्रयाग में UKD का हल्लाबोल

रुद्रप्रयाग में यूकेडी नेताओं ने जनसभा की। जिसमें बड़ी संख्या में यूकेडी कार्यकर्ता समेत पौड़ी, कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग के भी स्थानीय लोग शामिल थे। स्थानीय लोगों की नाराजगी इस बाद से है कि निहंगों ने चार दिनों तक नगरासू गुरुद्वारा में कब्ज़ा किया। साथ ही अंदर उत्पाद मचा कर पुलिस बल को चुनौती तक दी। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से उन्हें बिना क़ानूनी कार्रवाई के जाने दिया।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी हिलजात्रा महोत्सव में वर्चुअल रूप हुए सम्मिलित, कहा- ये हमारी आस्था, विश्वास व समृद्ध परंपराओं का प्रतीक

महेंद्र भट्ट ने UKD पर साधा निशाना

वहीं यूकेडी के प्रदर्शन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने निशाना साधा है। भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा ‘मित्रो सोशल मीडिया के माध्यम से सुनने में आ रहा है कि कुछ लोग 25 जून को उत्तराखंड चार धाम यात्रा और हेमकुंड साहिब की यात्रा को प्रभावित करने की योजना बना रहे हैं, ऎसे लोगो को उत्तराखंड के होटल कारोबारी, टैक्सी कारोबारी और पर्यटन से जुड़े सभी व्यापारी कभी माफ नहीं करेंगे’।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इस महिला के हाथ का चटनी का प्रधानमंत्री पर चला ऐसा जादू कि सीधे बुला लिया दिल्ली,PM की होगी खास मेहमान

महेंद्र भट्ट ने आगे कहा ‘किसी को भी धार्मिक और क्षेत्रीय उन्माद फैलाने की अनुमति सरकार नहीं दे सकती। मैं उत्तराखंड के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि उत्तराखंड के धार्मिक और साहसिक पर्यटन को जो भी प्रभावित करने का प्रयास करेंगे उन्हें समय पर सख्त जवाब देने को तैयार रहे। मेरा प्रशासन से भी अपील है कि पर्यटन को प्रभावित करने वालों पर नजर रखे और ऐसे लोगो पर सख्त कार्यवाही करें’।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999