चारधाम समेत अन्य धार्मिक स्थलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

खबर शेयर करें -

10-disaster-shelters-on-chardham-yatra-route CHAR-DHAM-YATRA

उत्तराखंड के चारधाम समेत अन्य धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड पर आ गई है। चारों धामों में सुरक्षा बड़ा दी गई है। साथ ही BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने की डीजीपी से बातचीत कर यात्रा मार्ग और मंदिर परिसर निगरानी करने के लिए कहा है।

चारधाम समेत अन्य धार्मिक स्थलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

बता दें सोशल मीडिया और ई-मेल के माध्यम से चारधाम सहित अन्य धार्मिक स्थलों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई है। बीकेटीसी अध्यक्ष ने इसे लेकर सीएम धामी से वार्ता की। जिसके बाद सीएम धामी ने डीजीपी, गृह सचिव सहित संबंधित अधिकारियों की तत्काल उच्चस्तरीय बैठक बुलाकर धामों की सुरक्षा के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  गंगनगर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

बीकेटीसी अध्यक्ष ने डीजीपी दीपम सेठ से भी फ़ोन पर पर वार्ता कर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सोशल मीडिया पर मिली धमकी के बाद धामों में पुलिस, आईटीबीपी और एसडीआरएफ के जवान पूरी सतर्कता के साथ तैनात हैं। साथ ही यात्रा मार्गों और मंदिर परिसरों की लगातार निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 18 बड़े नेता होंगे कांग्रेस में शामिल, गणेश गोदियाल ने किया दावा

धमकी देने वाले अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

BKTC अध्यक्ष ने बताया कि धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रही हैं। अध्यक्ष ने कहा श्रद्धालुओं को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित हो रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दो महिला यूट्यूबरों के बीच सड़क पर विवाद, चौपाटी बाजार में गाली-गलौज और हाथापाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया चालान
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999