मोटा हल्दू सीबीएसई नॉर्थ जोन की व्यक्तिगत 4 स्वर्ण पदक जीतकर श्रद्धा जोशी बनी चैंपियन

खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। सेंट टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम की प्रतिभाशाली तैराक श्रद्धा जोशी ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 तैराकी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया। श्रद्धा ने अंडर-14 बालिका वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप भी अपने नाम कर ली।

प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 23 अगस्त 2026 तक सफायर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-70, नोएडा में किया गया। श्रद्धा ने अंडर-14 बालिका वर्ग में 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले, 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में शानदार प्रदर्शन करते हुए चारों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए।

यह भी पढ़ें -  कांवड़ रूट पर नेमप्लेट लगाने के फैसले पर SC ने लगाई रोक, कांग्रेस ने जताया आभार

चार स्वर्ण पदकों के साथ व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीतने पर मोटाहल्दू क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। श्रद्धा की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया जा रहा है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर राजेश और स्कूल कोच इंदर कार्की ने श्रद्धा को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धा ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999