हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. नगर निगम के पास लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंची पुलिस की टीम ने ट्रैफिक रोक कर बैग की तलाशी कर रही है.
बता दें बैग में बम होने की आशंका के चलते मौके पर बम निरोधक दस्ते की टीम को बुलाया गया है. फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम ने यातायात रोका हुआ है. सीसीटीवी कैमरे की मदद से बैग रखने वाले को चिन्हित किया जा रहा है. स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस टीम अलर्ट पर है.
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें - Uttarakhand Weather: 20 अप्रैल को इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आगे ऐसा रहेगा हाल


