अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकराया स्कूटी सवार, गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -

देहरादून से हादसे की खबर सामने आ रही है। थाना क्षेत्र के जजरेट चापनू के पास एक स्कूटी सवार क्रैश बैरियर से टकरा गया। दुर्घटना में व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आई है।

क्रैश बैरियर से टकराया स्कूटी सवार
हादसा मंगलवार देर शाम का बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान नीरज शर्मा (55) पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा निवासी मेरठ हाल पता चिरंजीवपुर के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कालसी रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि एक स्कूटी सवार के क्रैश बैरियर से टकराकर घायल होने की सूचना मिली थी।

यह भी पढ़ें -  एक बच्चे की मां से इश्क लड़ाता रहा 3 बच्चों का पिता, गले पड़ी तो पहाड़ घुमाने लाकर दोनों को मारकर फेंक दिया…

गंभीर रूप से घायल
सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस व्यक्ति को निजी वाहन की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी लेकर पहुंची। व्यक्ति की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जनपद की दोनो विधानसभा 46-कपकोट व 47-बागेश्वर (अ.जा.) हेतु कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग मतगणना कक्षों का निर्धारण किया गया-डीएम
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999