Uttarakhand News:अब इस विभाग में 4000 पदों पर होने जा रही है भर्ती, हो जाए तैयार

खबर शेयर करें -

सरकारी नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है उत्तराखंड शिक्षा विभाग शिक्षा विभाग में 4000 शिक्षकों की भर्तियां जल्द करने जा रहा है।
उत्तराखंड सरकार पूरे प्रदेश में 4000 शिक्षकों की जल्द भर्ती शुरू करने जा रही है जिसके लिए जल्द विज्ञप्ति जारी हो सकता है.

हल्द्वानी पहुंचे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर गंभीर है उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में 3000 नर्सिंग अधिकारियों की जॉइनिंग शुरू कर दी गई है जिसमें 1376 लोगों की जॉइनिंग दे दी गई है. उन्होंने कहा कि इन भर्तियों में कोई भी बाहरी व्यक्ति को नहीं रखा गया है ऐसे में अब शिक्षा को बेहतर करने के लिए सरकार द्वारा 4000 शिक्षकों की जल्द नियुक्ति होने जा रही है जिसके लिए विज्ञप्ति निकल जाने की तैयारी चल रही है.

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी ने जवानों से की मुलाकात, स्थानीय पोशाक में किए आदि कैलाश के दर्शन,

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि कई राज्यों में कोविड के नए वेरिएंट के मरीज आने के बाद उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग भी अब अलर्ट. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रियों की दिल्ली में बैठक हुई है जिसमें दिशा निर्देश जारी किए गए हैं लेकिन किसी को भी इस बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है.उत्तराखंड मे शतप्रतिशत लोगों ने कोविड की वैक्सीन लगवा लिए हैं.
उन्होंने कहा कि कोविड के नए वेरिएंट का उत्तराखंड में अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है फिर भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क है. सभी हॉस्पिटलों को निर्देश जारी किए गए हैं. जनवरी के प्रथम सप्ताह में पूरे प्रदेश के अस्पतालों में इस बीमारी को लेकर मॉक ड्रिल किया जाएगा.

यह भी पढ़ें -  त्योहारी सीजन के चलते परिवहन निगम ने की सभी अधिकारी-कमर्चारियों की छुट्टियां रद्द, आदेश जारी

इसके अलावा प्रदेश के सभी हॉस्पिटलों में कोविड़ के लिए 10 बेड आरक्षित करने जा रहे हैं जिससे कि अगर कोविड का कोई भी मरीज आता है तो उसको तुरंत उपचार मिल सके.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999