Uttarakhand-ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा : ढलान पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस -स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

खबर शेयर करें -

 

ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में भद्रकाली के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। दिल्ली से श्रद्धालुओं को लेकर हरिद्वार जा रही बस तीखी ढलान पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे स्कूटी सवार दो युवक बस की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए।

दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 9:20 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बस खारास्रोत पार्किंग से हरिद्वार की ओर रवाना हुई थी। भद्रकाली के समीप तीखी ढलान पर अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया और बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें -  आवारा पशु से टकराया बाइक सवार, हालत नाजुक, मवेशी की मौके पर मौत

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। बस की चपेट में आए दोनों स्कूटी सवार युवकों को गंभीर हालत में राजकीय उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान शुभम, पुत्र कुंदन सिंह और ऋषभ, पुत्र विक्रम सिंह के रूप में हुई है। दोनों गंगा नगर के गणेश विहार निवासी बताए गए हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें -  मिलावटखोरों पर सख्त नजर — जिलाधिकारी नैनीताल ने दिए विशेष अभियान के निर्देश,दीपावली पर मिलावटखोरों के खिलाफ चलेगा विशेष चेकिंग अभियान

वहीं, बस में सवार 13 श्रद्धालु भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक यात्री की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि बस में बिहार के समस्तीपुर, दरभंगा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालु सवार थे। श्रद्धालु त्रिवेणी घाट में स्नान और नीलकंठ महादेव के दर्शन करने के बाद हरिद्वार जा रहे थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है

यह भी पढ़ें -  चमोली में बारिश का कहर : दो दिन से सड़क बंद, महिला की बिगड़ी हालत, हेलिकॉप्टर से पहुंचाया एम्स

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999