श्रमिक संयुक्त मोर्चा का श्रम भवन रुद्रपुर में प्रदर्शन : भगवती-माइक्रोमैक्स में अविधिक ले-ऑफ रद्द करो; न्यूनतम वेतनमान लागू करो!

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर, 14 जुलाई। भगवती प्रोडक्ट्स लिमिटेड माइक्रोमैक्स में अविधिक ले-ऑफ रद्द करवाने, न्यूनतम वेतनमान लागू करने, प्लांट के एक हिस्से को गैरक़ानूनी रूप से किराये पर देने आदि मुद्दों को लेकर श्रमिक संयुक्त मोर्चा ऊधम सिंह नगर के नेतृत्व में श्रम भवन पर आज प्रदर्शन हुआ और उप श्रमायुक्त को ज्ञापन देकर नये देने की अपील की गई।

ज्ञापन के माध्यम से मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि भगवती प्रॉडक्ट्स के श्रमिकों के यथाशीघ्र न्याय नहीं मिला तो श्रमिक संयुक्त मोर्चा को आन्दोलनात्मक कार्यवाही करने के लिए विवश होना पड़ेगा, जिसके लिए श्रम अधिकारी और प्रशासन ज़िम्मेदार होगा।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सिड़कुल पंतनगर स्थित भगवती (माइक्रोमैक्स), के प्रबंधन ने राज्य में घोषित न्यूनतम वेतनमान लागू करने की माँग करने पर और इसपर औद्योगिक विवाद जारी रहते अचानक 1 जुलाई 2026 से 14 अगस्त, 2026 तक (45 दिन) का बगैर अनुमति ले-ऑफ घोषित कर दिया है। इस गैरक़ानूनी ले-ऑफ से पहले से ही बेहद कम वेतन पा रहे श्रमिकों के सामने और संकट गहरा गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- भ्रष्टाचार के आरोप में पटवारी निलंबित

वक्ताओं ने क्षोभ प्रकट करते हुए कहा कि भगवती कंपनी में श्रम विभाग राज्य सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतनमान लागू नहीं करवा पाया, मोबाइल, एलईडी आदि इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाले भगवती प्लांट को इंजीनियरिंग उद्योग का लाभ नहीं दिला पा रहा है, प्लांट में कार्यरत श्रमिक टेक्निकल, डिप्लोमा, बीटेक इंजीनियर इत्यादि हैं लेकिन उन्हें कुशल श्रेणी का दर्जा बहाल नहीं करवा पा रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन ने राज्य की औद्योगिक नीति और सिड़कुल नियमों के विपरीत प्लांट के एक हिस्से को गैरकानूनी रूप से मंजुश्री कंपनी को गोदाम के लिए दे दिया है। और श्रमिकों को अविधिक ले-ऑफ देकर उनके पेट पर लात मार दी।

यह भी पढ़ें -  पत्रकार बमेटा को मातृ शोक, पत्रकारों ने जताया दु:ख

वक्ताओं ने बताया कि अविधिक छँटनी और लेओफ के खिलाफ भगवती-माइक्रोमैक्स के श्रमिक 5 साल के संघर्ष के बाद जीते थे और देश के उच्चतम न्यायालय में समझौते के बाद प्लांट फिर से खुला था। लेकिन प्रबंधन का षणयंत्र तब से जारी है। उसने सम्पन्न समझौते को लगभग तीन साल होने के बावजूद इसका पूर्णतः परिपालन नहीं किया। और अब अचानक ले-ऑफ कर दिया है। जिसके खिलाफ अंत तक हम लड़ेंगे।

इस दौरान अविधिक ले-ऑफ तत्काल समाप्त करवाकर समस्त श्रमिकों की कार्यबहाली; नियमतः न्यूनतम वेतन लागू करने; उच्चतम न्यायालय में दाखिल समझौते का सम्पूर्ण परिपालन हो और लगातार गैरकानूनी कार्यवाहियों में लिप्त रहने के लिए प्रबंधन पर उचित क़ानूनी, दंडात्मक और वैधानिक कार्रवाई की जाए;क़ानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें -  Dhami cabinet की बैठक खत्म, 12 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, यहां पढ़ें फैसले

आज के प्रदर्शन में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी जी व महासचिव चंद्र मोहन लखेरा जी व दलजीत सिंह ,भगवती एम्पलाइज यूनियन से नंदन सिंह, ठाकुर सिंह, हेम जोशी, नेस्ले से संजय सिंह नेगी दीपेश भट्ट, CSTU से मुकुल जी व धीरज जोशी, आनंद निशिकावा से गंगा सिंह व शंभु शर्मा ,इंकलाबी मजदूर केंद्र से दिनेश चंद्र जी, इनटार्क संगठन से भास्कर दत्त भट्ट ,योगेंद्र गिरी ,बजाज ऑटो लिमिटेड एम्पलाइज संघ से संदीप कुमार ,नरेंद्र सिंह, अतुल त्रिपाठी, नेस्ले कर्मचारी संगठन से संजय सिंह नेगी ,CPI(ML) ललित मटियाली, मंत्री मेटल्स वर्कर्स से महेश चंद्र , निरंजन लाल, सुनील यादव आदि शामिल रहे.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999