उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई, युवक की मौके पर मौत

खबर शेयर करें -

कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के सिगड्डी इलाके में बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

कण्वघाटी चौकी प्रभारी राजाराम डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान झंडीचौड़ उत्तरी निवासी शमशेर सिंह बिष्ट (26 वर्ष) के रूप में हुई है। शमशेर देर रात जशोधरपुर से अपने घर की ओर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान लोकमणिपुर के समीप उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई।

यह भी पढ़ें -  हार को लेकर कांग्रेस के बड़े नेताओं में दिख रही है तकरार, हरदा और माहरा आमने-सामने

हादसा इतना भीषण था कि शमशेर का सिर सीधे खंभे से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के समय युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, जिससे सिर में गंभीर चोट आई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  वेदांता ग्रुप के चेयरमैन Anil Agarwal Son अग्निवेश का निधन, कमाई का 75% हिस्सा करेंगे दान

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999