उत्तराखंड- इस जिले में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का आदेश

खबर शेयर करें -

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) देहरादून द्वारा 29 जुलाई 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के आधार पर बागेश्वर जिले में 30 जुलाई (बृहस्पतिवार) को भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा अति तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश के दौर की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनज़र जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को जनपद बागेश्वर के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  भीमताल: सीएम धामी ने 112.34 करोड़ की 17 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

जिलाधिकारी द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी स्तर पर आदेश की अवहेलना पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आमजन से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें -  Kolkata Rape Case: मैं निर्दोष हूं, मेरा कोई भी टेस्ट करो ताकि सच्चाई सामने आए, आरोपी संजय रॉय का चौंकाने वाला बयान
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999