उत्तराखंड विधानसभा हुई डिजिटल, सीएम धामी ने किया NeVA एप्लीकेशन का शुभारंभ

खबर शेयर करें -
सीएम धामी ने किया NeVA एप्लीकेशन का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की उपस्थिति में मंगलवार को ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकापर्ण किया. बता दें इस बार विधानसभा का बजट सत्र नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित किया जा रहा है.

उत्तराखंड विधानसभा हुई डिजिटल

उत्तराखंड में विधानसभा के कार्यों को डिजिटल और पेपरलेस बनाने के लिए ई-विधानसभा प्रणाली अपनाई गई है. इसके माध्यम से विधायकों को कार्यसूची, विधानसभा में पूछे गये प्रश्नों के जवाब और अन्य दस्तावेज अब ऑनलाइन उपलब्ध कराये जायेंगे.

यह भी पढ़ें -  Kedarnath By Election : कांग्रेस उम्मीदवार मनोज रावत ने किया मतदान, पहले घंटे में 5.33 प्रतिशत हुआ मतदान

विधायकों की टेबल पर लगाए टैबलेट

विधानसभा में सभी विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं, और सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि विधानसभा की कार्यवाही भी अधिक दक्षता से संपन्न होगी.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999