उत्तराखंड यहां दुकान में लगी भीषण आग लाखों का सामान हुआ जलकर खाक

खबर शेयर करें -

एक बार फिर भीषण अग्निकांड हो गया। राजधानी देहरादून के व्यस्त पलटन बाजार क्षेत्र में एक कपड़ों की दो मंजिला दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, जो कि राहत की बात रही। हालांकि, आग में दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में सिस्टम की लापरवाही ने ली मासूम की जान… जर्जर सड़क, गहरे गड्ढे और बेलगाम डंपर बने 13 वर्षीय अर्जुन की मौत की वजह


अभी तक आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999