उत्तराखंड: यहाँनिर्माणाधीन मकान से मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान से अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। युवक के पास कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन, पर्स या अन्य सामान नहीं मिला…जिससे उसकी पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी:ट्रेन के डिब्बे की छत पर चढ़ा छात्र, हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया वीडियो आया सामने-VIDEO

थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आवश्यक साक्ष्य एकत्र करने के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 108 एंबुलेंस की मदद से शव को अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस आसपास के लोगों, मजदूरों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है…ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक वहां कैसे पहुंचा और घटना से पहले क्या हुआ था।

यह भी पढ़ें -  किशोरी को घर में दिया था सहारा, वही बन गई मुसीबत की वजह

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मामला सामान्य मौत, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से जुड़ा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

पुलिस ने मृतक के फोटो आसपास के थाना क्षेत्रों और पुलिस चौकियों में भी भेज दिए हैं…ताकि उसकी पहचान जल्द हो सके। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999