गौशाला में घुस कर 25 बकरियों को गुलदार ने बनाया निवाला

खबर शेयर करें -


(उत्तरकाशी)अपर यमुना वन प्रभाग की नौगांव रेंज के बिजोरी गांव के पास सेरी नाम तोक में गुलदार ने गोशाला में घुसकर 25 बकरियों को मार दिया। इनमें से कुछ बकरियां गोशाला के बाहर भी मरी हुई मिली।

गुलदार के हमले से गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  खैरना में पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान


बीते बुधवार को बिजोरी गांव के रमेश चंद बकरियों को गोशाला में बंद करके गांव आया था।

सुबह जब पहुंचा तो खिड़की के नीचे की दीवार टूटी हुई दिखी।


दरवाजा खोल कर देखा तो अंदर कई बकरियां मरी थीं। जबकि कुछ बकरियां गोशाला के बाहर खेतों में मरी हुई मिली। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से बकरियों को मारा गया उससे लगता है कि गुलदार एक नहीं बल्कि दो रहे होंगे। कहा कि गुलदार को दोपहर के समय क्षेत्र में घूमते देखा गया था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड से ताल्लुक रखता था गैंगस्टर विक्रम शर्मा, 30 की हत्या, 50 मुकदमे, जानें पूरी कुंडली


रात को गुलदार ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। एक सप्ताह पहले भी गांव के समीप गुलदार गाय के बछड़े को मार चुका है। घटना स्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम ने स्थिति का जायजा लेकर मुआवजे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999