उत्तराखंड: फर्जी ऐप से मुनाफे का सपना… 24.70 लाख उड़ाए, STF ने दबोचा आरोपी

खबर शेयर करें -



रुद्रपुर : देशभर में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह के एक सदस्य को उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।


मामला दिसंबर 2025 में दर्ज शिकायत से जुड़ा है…जिसमें पीड़ित ने व्हाट्सएप के जरिए शेयर ट्रेडिंग में निवेश का लालच दिए जाने की बात कही थी। फर्जी एप्लिकेशन पर मुनाफा दिखाकर अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच करीब 24.70 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा कराए गए। रकम निकालने की कोशिश पर ठगी का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में डराने लगा डेंगू, लगातार सामने आ रहे मामले, यहाँ सबसे ज्यादा पसार रहा पैर


जांच में सामने आया कि खातों में कुछ ही महीनों में करोड़ों का लेन-देन हुआ और इनके खिलाफ कई राज्यों में शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं।


एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, फर्जी निवेश योजना या लालच से सतर्क रहें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999