उत्तराखंड -यहां पांच आरोपियों ने दो भाइयों पर लाठी डंडों से जमकर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

लक्सर: पथरी थाना क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले दो भाइयों का कुछ लोगों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. समूह में आए युवकों ने दोनों युवकों पर लाठी-डंडों से जमकर वार किए, जिससे दोनों चोटिल हो गए. इस घटना का किसी अन्य व्यक्ति ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर घायलों की तहरीर पर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक, पदार्था उर्फ मुस्तफाबाद में पंतजलि हर्बल फूड पार्क में गोविन्दगढ़ पथरी निवासी सचिन व मिथुन दो भाई काम करते हैं. उनका कंपनी में किसी बात को लेकर तौफीक, सहिर, तौसीफ अली और सोहित के साथ झगड़ा हो गया था. कर्मचारियों द्वारा बीच बचाव करने पर झगड़ा शांत करा दिया गया था. लेकिन जब सचिन और मिथुन शाम को 6:30 बजे कंपनी से छुट्टी होने के बाद घर जा रहे थे, तो कंपनी के गेट के बाहर निकलते ही दूसरे पक्ष के लोगों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आतंक का पर्याय बना आदमखोर गुलदार ढेर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से हमला कर दिया. हमले में दोनों भाई सचिन और मिथुन घायल हो गए. वहीं किसी अन्य व्यक्ति ने इस झगड़े का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जानकारी जुटाने में लग गई. तभी घायल मिथुन और सचिन अपने भाई के साथ चौकी आए. उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए आरोपी तौसीफ पुत्र तस्लीम निवासी नेहंदपुर, साहिल पुत्र जमील, अयान पुत्र फुरकान निवासी नसीरपुर कला, तौहीद पुत्र नूर हसन, शाहिद पुत्र शाहिद निवासी भिक्कमपुर के विरुद्ध तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.

यह भी पढ़ें -  सावधान! उत्तराखंड आ रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, 3 नवंबर तक बंद रहेंगे ये मार्ग-Dehradun Diversion Plan

पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा-147/148/149/323/ 325/504/506 में मुकदमा पंजीकृत किया. हमलावर आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के सामने पेश किया है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999