उत्तराखंड : मां की डांट से आहत 17 वर्षीय छात्रा ने दी जान -परिवार में पसरा मातम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। दीपावली के अगले दिन सोमवार को परिवार में हुए विवाद के बाद मां की डांट से आहत 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। परिजन आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बागेश्वर निवासी गोपाल सिंह दानू वर्तमान में अपने परिवार के साथ मुखानी क्षेत्र के संगम विहार में रहते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान गोपाल सिंह की 17 वर्षीय बेटी ज्योति को उसकी मां ने डांट दिया। इसके कुछ देर बाद ज्योति अपने कमरे में चली गई।

यह भी पढ़ें -  General Coach Kalesh: चप्पल दिखाकर धमका रही थी आंटी, जैसे ही युवक की पत्नी को दी गाली, उसने खो दिया आपा और फिर…

काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजन उसे देखने पहुंचे। कमरे में ज्योति को फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल उसे नीचे उतारा और उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मुखानी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मुखानी प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी ने बताया कि छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999