UTTARAKHAND LOKSABHA ELECTIONSUttarakhand Election : कांग्रेस ने नैनीताल से युवा चेहरे को मैदान में उतारा, जानें कौन हैं प्रकाश जोशी ?

खबर शेयर करें -




नैनीताल लोकसभा सीट कांग्रेस ने युवा नेता प्रकाश जोशी को उम्मीदवार बनाया है। प्रकाश जोशी हल्द्वानी के रहने वाले हैं। उन्हें राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। उन्हें बतौर राहुल गांधी की टीम का सदस्य देखा जाता है। प्रकाश जोशी को उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस ने सभी को चौंका दिया है।


युवा नेता प्रकाश जोशी नैनीताल जिले के हल्द्वानी के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रकाश जोशी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) में कई पदों पर रह चुके हैं। साल 2019 में उन्हें उन्हें राष्ट्रीय सचिव पद से हटा दिया गया था। उसके बाद उनके पास कोई पद नहीं था।

यह भी पढ़ें -  संस्कृत शिक्षा विभाग के सचिव ने की NSA अजीत डोभाल से मुलाकात, जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

दो बार लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव
आपको बता दें कि प्रकाश जोशी दो बार साल 2012 और साल 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों बार ही उन्होंने नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा और दोनों ही बार उन्हें बीजेपी प्रत्याशी शीधर भगत के हाथों से मात खानी पड़ी। इसके साथ ही प्रकाश जोशी बीते कुछ समय पहले कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं से मतभेद के चलते भी लंबे समय तक चर्चाओं का विषय बने थे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी:ओपन यूनिवर्सिटी के पास जंगल में मिला युवक का सड़ा-गला शव, क्षेत्र में मची सनसनी

राहुल गांधी के माने जाते हैं करीबी
ल्द्वानी निवासी कांग्रेस ने युवा नेता प्रकाश जोशी राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। यहां तक की उन्हें राहुल गांधी की टीम का सदस्य की तरह ही देखा जाता है। प्रकाश जोशी की केंद्रीय कांग्रेस कमेटी में अच्छी पकड़ बताई जाती है। बता दें कि लंबे समय से पार्टी में उन्हें कोी जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। जिस वजह से उनको पार्टी से दरकिनार करने की चर्चाएं भी हो रही थी। लेकिन इसी बीच पार्टी हाईकमान ने उन पर भरोसा जताया है और नैनीताल लोकसभा सीट से टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं में यहां शटडाउन के बाद भी तारों में दौड़ा करंट, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत

अजय भट्ट से होगा प्रकाश जोशी का मुकाबला
बीजेपी ने नैनीताल से एक बार फिर से अजय भट्ट को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट से होना है। बता दें कि अभी इसी सीट से अजय भट्ट सांसद हैं और वो नैनीताल में धुआंधार प्रचार में जुटे हुए हैं। लेकिन प्रकाश जोशी के नाम की घोषणा ऐसे समय पर हुई है जब चुनाव को एक महीने से भी कम का समय बचा है। अब देखना होगा कि प्रकाश जोशी कांग्रेस हाईकमान के भरोसे पर कितना खरा उतरते हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999