उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल

खबर शेयर करें -

विकासनगर। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर में बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। एक कमरे में युवक का शव मिला, जबकि एक महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मिली। घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मृतक की पहचान कमलेश निवासी चकराता के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला संगीता निवासी त्यूणी बताई जा रही है, जिसका लेहमन अस्पताल में इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कमरे से अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो कमलेश खून से लथपथ मृत पड़ा था, जबकि संगीता गंभीर रूप से घायल मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल समेत इन जिलों में आज गर्जन के साथ बरसेंगे बादल,भारी बारिश का अलर्ट

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले महिला को गोली मारी और उसके बाद स्वयं को गोली मार ली। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कमलेश का संगीता के यहां अक्सर आना-जाना था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं

यह भी पढ़ें -  दो बीवी…6 बच्चे, धर्मेंद्र की करोड़ों की संपत्ति का असली हकदार कौन?, हेमा मालिनी को नहीं मिलेगा हिस्सा -Dharmendra net worth

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999