उत्तराखंड यहां शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। सितारगंज के एक गांव निवासी युवती ने पीलीभीत निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि डेढ़ महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी ग्राम धुधरी, अमरिया (पीलीभीत) यूपी निवासी असद पुत्र मो. राशिद से बातचीत शुरू हुई। बात आगे बढ़ी तो उसने उससे शादी करने की इच्छा जताई। आरोप है कि इसके लिए वह लगातार दबाव बनाता रहा। 30 सितंबर को असद शादी की बात करने सितारगंज आया। वह सितारगंज में उससे मिला और झांसे में लेकर उसे अमरिया स्थित एक रेस्टोरेंट ले गया, जहां रेस्टोरेंट के दो-तीन कर्मचारी मौजूद थे। आरोप लगाया कि असद कर्मचारियों से साठ-गांठ कर उसे कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया कि मामले को लेकर जब उसने अमरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज करनी चाही तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि गुरुवार को मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  आज देहरादून दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, रूट प्लान देख कर ही निकले घरों से बाहर
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999