उत्तराखंड: धारदार हथियार से हमला, ग्राम प्रधान के भाई की गर्दन बची, कान कटा; 18 लोगों पर केस

खबर शेयर करें -

रुड़की: हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र के पीरपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान के भाई पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में 18 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घायल व्यक्ति पर उस समय हमला हुआ जब वह घर से बाहर निकला था। आरोप है कि पहले उसका रास्ता रोका गया और फिर मारपीट की गई। हमले में उसके कान पर गंभीर चोट आई….जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य लोग भी घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  घर से अस्पताल को निकली किशोरी गायब, गुमशुदगी दर्ज

शिकायत में पुरानी रंजिश को घटना की वजह बताया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पहले दर्ज कराए गए एक मामले को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। ऐसा नहीं करने पर इस हमले को अंजाम दिया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर 18 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें -  भीमताल -सड़क हादसे में युवती की मौत,कई घायल

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों की भूमिका की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999