उत्तराखंड : यहाँ घास काटने गई महिला उफनते गदेरे में बही, डेढ़ घंटे बाद मिला शव

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बसुकेदार क्षेत्र के ग्राम स्वारा के पास घास काटने गई एक महिला उफनते गदेरे के तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और तलाश अभियान शुरू किया।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह महिला घास लेने के लिए तिमली क्षेत्र की ओर गई थी। इसी दौरान अचानक गदेरे का पानी बढ़ गया और वह तेज बहाव की चपेट में आ गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान के माध्यम से जिला प्रशासन को दी।

यह भी पढ़ें -  लकी नंबर बना अनलकी!, Vijay Rupani की पहली कार से उनकी सीट नंबर तक, कैसे बना 1206 मौत की तारीख का नंबर

सूचना मिलते ही जल पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने करीब डेढ़ घंटे तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद महिला का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया।

मृतका की पहचान 38 वर्षीय विनीता देवी पत्नी हिम्मत सिंह नेगी निवासी ग्राम कोटी के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

यह भी पढ़ें -  मतगणना के प्रारंभिक रुझान पोस्टल बैलट पेपर में भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट ने मारी बाजी

प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों से नदी, गदेरे और बरसाती नालों के पास नहीं जाने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतना बेहद जरूरी है…ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999