उत्तराखंड वोटर लिस्ट: अगर मिला है नोटिस तो तुरंत करें यह काम, साथ ले जाएं ये दस्तावेज

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में मतदाता सूची को पूरी तरह सही और अपडेट बनाने के लिए निर्वाचन विभाग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। जिन मतदाताओं के दस्तावेज या व्यक्तिगत जानकारी अधूरी पाई गई है…उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं।

विभाग के अनुसार कई मामलों में आवेदन पत्रों में जरूरी जानकारी पूरी नहीं मिली या पुराने रिकॉर्ड से विवरण का मिलान नहीं हो पाया। ऐसे मतदाताओं को संबंधित निर्वाचन अधिकारी के सामने मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें -  जनता दरबार में CM ने एक-एक कर सुनी फरियादियों की समस्या, अधिकारियों को दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

निर्वाचन विभाग का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि को दूर करना है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी मतदाता का नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज न हो और सभी रिकॉर्ड सही तरीके से सत्यापित किए जा सकें।

जिन लोगों को नोटिस मिला है, उन्हें 10 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही अंतिम मतदाता सूची में नाम बनाए रखने या आवश्यक संशोधन पर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  कटक की चांदी तारकशी को मिला GI टैग, सीएम ने दी बधाई, जानें यहां

निर्वाचन विभाग ने सत्यापन के लिए कई दस्तावेजों को मान्य माना है। इनमें सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी का पहचान पत्र या पेंशन आदेश, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय के शैक्षिक प्रमाण पत्र, वन अधिकार प्रमाण पत्र, ओबीसी, एससी, एसटी या अन्य जाति प्रमाण पत्र, जहां लागू हो वहां राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) से संबंधित दस्तावेज तथा सरकार द्वारा जारी भूमि या मकान आवंटन से जुड़े प्रमाण पत्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  CBSE Results 2025: 12वीं में खुशी शेखावत और शावी जैन ने किया टॉप, मिले 499 मार्क्स

विभाग ने नोटिस प्राप्त करने वाले सभी मतदाताओं से तय समय पर दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999