Uttarakhand Weather: 10 घंटे के अंदर तूफानी बारिश का अलर्ट, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather Update rain alert

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के अच्छी खबर है। आज यानी 27 June को राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे लोगों को मौसम का बदलता रूप देखने को मिलेगा। अगले 10 घंटे के अंदर तूफानी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। जिसके बाद अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने वाला है।

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के इन जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के 10 जिलों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चंपावत में तूफानी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी – रेलवे बनाम बनभूलपुरा मामले की सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर, जानिए क्या है अपडेट

देहरादून में आज कैसा रहेगा मौसम? Dehradun Weather News

देहरादून की बात करें तो यहां भी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। 27 जून को राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। तो वहीं न्यूनतम तापमान गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999