पौड़ी में विकास कार्यो की समीक्षा, सचिव Deepak Kumar ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

खबर शेयर करें -

 

pauri-development-review-secretary-deepak-kumar

पौड़ी गढ़वाल में संस्कृत शिक्षा, जनगणना और कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के सचिव दीपक कुमार(Deepak Kumar) ने विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं और विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने योजनाओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और परिणामपरक क्रियान्वयन पर बल देते हुए अधिकारियों को समन्वित कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नवाचारी माध्यमों द्वारा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

‘कार्यालयों के नाम संस्कृत में लिखे जाएंगे’- Deepak Kumar

बैठक में सचिव ने शासन के निर्देशानुसार सभी विभागों के कार्यालयों के नामपट्ट संस्कृत भाषा में भी अंकित कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को जनता दरबार और चौपाल के दौरान संबंधित क्षेत्रों में रात्रि विश्राम करने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों और जनसमस्याओं को बेहतर ढंग से समझकर उनका प्रभावी समाधान किया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ कार्यालयों के नियमित निरीक्षण पर भी विशेष जोर दिया।

यह भी पढ़ें -  Box Office Report: Animal जल्द करेगी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, पांचवें दिन Sam Bahadur का ऐसा रहा हाल

जुलाई तक एकीकृत कृषि मॉडल होगा तैयार

कृषि क्षेत्र की समीक्षा के दौरान सचिव ने कृषि यंत्रों, बीज वितरण और किसानों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने कृषि, उद्यान, डेयरी, जलागम और मत्स्य विभागों के समन्वय से एकीकृत कृषि मॉडल विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुलाई तक तीन विकासखंडों में इसका मॉडल तैयार करने और सितंबर तक सभी विकासखंडों में इसे लागू करने की कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा।

उन्होंने वन पंचायतों को भी घेरबाड़ जैसे कार्यों में सहभागी बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री घोषणाओं और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित मामलों का नियमित अनुश्रवण करने तथा अधिक शिकायत वाले विभागों को शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-यहाँ डूबा युवक, सिटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री घोषणाओं और हेल्पलाइन मामले में पर भी फोकस

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में सचिव ने जनपद के शीर्ष-10 स्वयं सहायता समूहों की पहचान कर उत्कृष्ट कार्य कर रहे ‘लखपति दीदी’ समूहों को सम्मानित करने को कहा। पर्यटन क्षेत्र की समीक्षा के दौरान उन्होंने सतपुली झील परियोजना को शीघ्र पूर्ण कराने तथा स्यूंसी झील को भी उसी तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन, होमस्टे और होटल व्यवसाय से जुड़े लंबित सब्सिडी प्रकरणों का बैंकों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

पर्यटन और आजीविका योजनाओं को मिलेगी रफतार

बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर एवं टीबी मुक्त अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त लैंड होल्डिंग के सरलीकरण, कीवी, सेब और ड्रैगन फ्रूट मिशन, मत्स्य, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, शिक्षा, युवा कल्याण सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए नवाचारी उपाय अपनाने पर बल दिया।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर : नगर निकायों में बढ़ाया गया प्रशासकों का कार्यकाल

साइबर अपराध के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान

साइबर अपराधों की रोकथाम को प्राथमिकता बताते हुए सचिव ने साइबर फ्रॉड और साइबर सुरक्षा के प्रति व्यापक जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों के प्रशिक्षण, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, साइबर हेल्पलाइन 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही अन्य राज्यों से मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए बस अड्डों एवं रेलवे स्टेशनों पर नियमित निगरानी और सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999