धर्मपुर में BJP का बूथ सशक्तिकरण, Deepti Rawat Bhardwaj ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

खबर शेयर करें -

 

Dharampur deepti rawat

धर्मपुर विधानसभा के विभिन्न मण्डलों के शक्ति केन्द्रों की बैठकों में बीजेपी की प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज (Deepti Rawat Bhardwaj) सम्मिलित हुई। इस दौरान दीप्ती रावत भारद्वाज ने धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न मण्डलों के शक्ति केन्द्रों में आयोजित संगठनात्मक बैठकों में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं बूथ सशक्तिकरण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

धर्मपुर में Deepti Rawat Bhardwaj ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

दरअसल दीप्ती रावत भारद्वाज ने केदारनगर मंडल के केदारपुर और बंजारावाला क्षेत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के वार्ड 74 ब्रह्मपुरी, वार्ड 75 लोहियानगर और वार्ड 76 निरंजनपुर, धर्मपुर नगर मंडलऔर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के वार्ड 79 भारूवाला ग्राण्ट, वार्ड 86 सेवलाकलां, वार्ड 87 पित्थुवाला, वार्ड 88 मेहूंवाला, वार्ड 89 हरभजवाला और वार्ड 90 मोहब्बेवाला में आयोजित बैठकों में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

यह भी पढ़ें -  लव मैरिज से खफा भाई ने गर्भवती बहन को मारी गोली, घटना के बाद से आरोपी फरार

बैठकों के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त, सक्रिय और जनकेंद्रित बनाने, शक्ति केन्द्रों को मजबूत करने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और कार्ययोजना को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

आपातकाल को बताया भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय

दीप्ती रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। संगठन की मजबूती और जनसंपर्क के माध्यम से ही पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड उपचुनाव : कांग्रेस आज कर सकती है दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा, इन नामों पर लग सकती है मुहर

दीप्ती रावत ने कहा कि देश में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के एक काले अध्याय के रूप में सदैव याद रखा जाएगा। आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों का दमन किया गया तथा अनेक लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए यातनाएं सहन कीं। ऐसे सभी लोकतंत्र सेनानियों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

बैठक से पूर्व भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए दिया गया बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उनके विचार और आदर्श आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं।

यह भी पढ़ें -  सोहेल हत्याकांड से जुड़ा 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, आरोपियों से पिस्टल-तमंचे बरामद

कार्यकर्ताओं का किया आह्वान

दीप्ती रावत ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और जनसेवा के संकल्प के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करे, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999