Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के लिए अगले 24 घंटे भारी!, इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather News heavy rain alert uttarakhand weather

Uttarakhand  Weather Update: उत्तराखंड के लिए अगले 24 घंटे भारी होने वाले है। आज यानी 10 जुलाई को भारी बारिश को लेकर  मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। आज कई कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 जुलाई को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। तो वहीं राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को सतर्क रहने के भी निर्देश दिए। 

उत्तराखंड के लिए अगले 24 घंटे भारी!, इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी Uttarakhand Weather Update Red Alert

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी होने वाले है। मौसम विभाग ने राज्य में कहीं कहीं पर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 10 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और चम्पावत में रेड अलर्ट जारी किया है। तो

यह भी पढ़ें -  महिला सब इंस्पेक्टर ने सिपाही पर ब्लैकमेल और दुष्कर्म का आरोप लगाया

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

तो वहीं पौड़ी गढ़वाल, और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं बाकी के जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही सभी जिलाधिकारियों, पुलिस, एसडीआरएफ, लोक निर्माण विभाग, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य तथा अन्य संबंधित विभागों को पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  CM ने किया ‘शौर्य’ मिशन का फ्लैग ऑफ, बोले साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई ऊंचाई

देहरादून में भी रेड अलर्ट जारी Dehradun Weather  News

मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10 जुलाई 2026 को देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। तो वहीं इस दौरान आकाशीय बिजली और तेज आंधी की संभावना व्यक्त की गई है। इसी को लेकर देहरादून में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून में स्कूलों की छुट्टी घोषित

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी, देहरादून, डॉ आशीष चौहान ने देहरादून के क्लास 1 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय व निजी विद्यालयों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई 2026 को एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है। 

यह भी पढ़ें -  रेड का सामना कर रहे कारोबारी का बिगड़ा स्वास्थ्य, चार दिन से आयकर विभाग कर रही है कार्रवाई

24 घंटे अलर्ट मोड पर

राहत और बचाव दलों को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रखने के आदेश दिए गए है। सड़क मार्गों की लगातार निगरानी और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश। खराब मौसम को देखते हुए कई जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद है।लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील। साथ ही सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहकर आपदा से निपटने के निर्देश भी दिए गए है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999