Uttarakhand Weather: आज भी मूसलाधार बारिश, इन जिलों में 25 August तक भारी बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून सक्रीय है। आज यानी 22 अगस्त को भी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी बारिश और आंधी-तूफान आने की आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और कुछ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

22 August को उत्तराखंड के इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट Uttarakhand Weather Update

उत्तराखंड में आज भी तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम के अनुमान और चेतावनी के अनुसार बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है। इसके अलावा कई जगह आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें -  नदगलगाँव पहुंचेगी सड़क, टकूरा से जमराड़ी मोटर मार्ग पर होगा डामरीकरण मोटर मार्ग निर्माण व डामरीकरण के लिए 1 करोड़ 35लाख स्वीकृति- मंत्री कैड़ा

देहरादून का कैसा रहेगा मौसम?

तो वहीं बाकी अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान देहरादून का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है

23 से 25 August तक बारिश का दौर जारी

इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। 23 से 25 अगस्त तक पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बौछारों का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999