अब देहरादून में रात 10 बजे बाद नहीं घूम सकेंगे… पुलिस का पहरा, बाहर निकले तो खानी पड़ेगी जेल की हवा

खबर शेयर करें -

देहरादून में फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने प्रेमनगर के पीजी-हास्टलों पर छापेमारी की और चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया।

News Article Hero Image

देहरादून। पटेलनगर के इंडस्ट्रियल क्षेत्र में निजी विश्वविद्यालय के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद अब देर रात बेवजह घूमने वाले छात्रों और युवाओं पर पुलिस का शिकंजा कसने जा रहा है। पढ़ाई की आड़ में देर रात तक सड़कों पर घूमने, हुड़दंग या आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने वालों की पहचान कर पुलिस कार्रवाई करेगी।

छात्रों और युवाओं पर पुलिस का शिकंजा

इसी क्रम में गुरुवार देर रात एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रेमनगर क्षेत्र के पीजी व हास्टलों में छापेमारी जैसी चेकिंग की। चार हास्टलों में अनियमितताएं मिलीं, जबकि देर रात अनावश्यक रूप से घूम रहे चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी नगर निगम के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को घर से ले गए विपक्ष वाले, पहाड़ी आर्मी ने कोतवाली में सौंपी तहरीर,देखे video

फायरिंग की घटना ने पुलिस को छात्र बाहुल्य क्षेत्रों में रात की गतिविधियों पर नए सिरे से निगरानी के लिए मजबूर किया है। पुलिस अब सिर्फ किसी घटना के बाद आरोपित तलाशने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि घटना से पहले संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की रणनीति पर काम करेगी।

हास्टल-पीजी में सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश

एसपी सिटी ने पीजी और हास्टल संचालकों को निर्देश दिए कि उनके यहां रहने वाले छात्र-छात्राओं के प्रवेश की समयसीमा रात 10 बजे निर्धारित की जाए। बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जाए और आने-जाने वालों का पूरा विवरण सुरक्षित रखा जाए। सभी छात्रों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने और हास्टल-पीजी में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  CBI जांच की संस्तुति के बाद सामने आया त्रिवेंद्र रावत का बयान, बोले ‘मेरा पहले दिन से यही मानना था’

पुलिस ने साफ कर दिया है कि छात्र के अपराध में शामिल पाए जाने पर कार्रवाई केवल छात्र तक सीमित नहीं रहेगी। हास्टल या पीजी में नशीले पदार्थों के सेवन की शिकायत, आपराधिक गतिविधि या रात में अनावश्यक घूमने की स्थिति में संबंधित छात्र के साथ प्रतिष्ठान संचालक की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

चार हास्टल संचालकों को नोटिस

अचानक हुई चेकिंग में चार हास्टल में अनियमितताएं मिलीं। पुलिस ने संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर निर्धारित समयसीमा में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं, देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे चार युवकों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ स्मैक तस्करी में पुलिस पर पथराव: एक ही परिवार के 9 आरोपियों पर 82 की कार्रवाई, कुर्की की तैयारी

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग व आपराधिक गतिविधियों में लिप्त छात्र-छात्राओं को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फायरिंग की घटना के बाद पुलिस का यह अभियान साफ संकेत है कि छात्र क्षेत्रों में रात की मनमानी अब आसानी से नहीं चलेगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999