Uttarakhand Weather: हाई अलर्ट पर उत्तराखंड!, 8 से 10 July तक इन जिलों में मूसलाधार बारिश

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand  Weather Update: उत्तराखंड में मॉनसून जोर पकड़ रहा है। राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। तो वहीं पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश ने जन जीवन अस्त-वयस्त कर दिया है। ऐसे में आज यानी 8 July को भी  मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान देहरादून समेत कई जिलों के लिए IMD ने मूसलाधार बारिश अलर्ट जारी किया है। 

8 -10 जुलाई तक इन जिलों में मूसलाधार बारिश Uttarakhand Weather Update

आज भी राज्य अधिकांश स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहेगा। भारी बारिश से पहाड़ी इलाकों में नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए आठ से 10 जुलाई के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, चमोली और ऋषिकेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें -  दमुवाढूंगा के पास तेज बहाव में गिरे दो बाइक सवार युवक

देहरादून में कैसा रहेगा मौसम? Dehradun Weather  News

इस दौरान आंधी आने की भी आशंका जताई जा रही है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के भी आसार है। राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999