
देहरादून, नैनीताल समेत 6 जिलों में अगले 3 घंटे भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
चोरगलिया में सबसे ज्यादा 81.5 मिमी बारिश, मालदेवता और हाथीबड़कला में भी झमाझम बरसात
देहरादून, 8 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बुधवार सुबह 6 बजे जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान (Nowcast) में राज्य के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटे तक बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार सुबह 6 बजे से 9 बजे तक देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, ऊधम सिंह नगर, टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, जबकि गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज-चमक के साथ वर्षा के तीव्र दौर पड़ सकते हैं।
पिछले 24 घंटे में प्रमुख वर्षा (मिमी)
चोरगलिया – 81.5
हाथीबड़कला – 68.0
मालदेवता – 47.5
रुद्रपुर – 44.0
पंतनगर – 40.5
देहरादून – 40.5
यमकेश्वर – 39.5
मुक्तेश्वर – 35.5
भीमताल – 35.5
किच्छा – 33.5
चल्थी – 32.0
मसूरी – 29.5
खानपुर – 27.0
सोंग – 27.0
नैनीताल – 26.5
कोश्याकुटोली – 26.5
पिछले 3 घंटे में प्रमुख वर्षा (मिमी)
मालदेवता – 28.5
मसूरी – 27.5
सोंग – 26.5
मुक्तेश्वर – 23.5
कोश्याकुटोली – 21.5
हाथीबड़कला – 21.0
देवाल – 19.5
बेतालघाट – 17.5
उखीमठ – 15.5
द्वाराहाट – 14.0
नैनीताल – 11.5
सीतलाखेत – 11.0
जैती – 10.0
पंचेश्वर – 10.0
मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, आकाशीय बिजली के समय खुले स्थानों, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है


