उत्तराखंड: डंपर की टक्कर ने उजाड़ दिया परिवार, 22 वर्षीय युवक की मौत !

खबर शेयर करें -




रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में मंगलवार को हुई दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक ओर एक सामाजिक संस्था में रह रहे 14 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई…जबकि दूसरी ओर सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना में 14 वर्षीय गगन, जो काशीपुर की एक सामाजिक संस्था में रह रहा था…लंबे समय से बीमार बताया जा रहा है। उसका इलाज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भी कराया गया था। उपचार के बाद उसे वापस काशीपुर लाया गया…लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  अराजकतत्वों ने गाड़ी के शीशे तोड़े


शव को सरकारी अस्पताल लाया गया…जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में बताया कि किशोर का शरीर काफी कमजोर था। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


वहीं दूसरी घटना काशीपुर के गंगे बाबा रोड पर हुई। महेशपुरा मदर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय अभिषेक यादव सड़क से गुजर रहे थे…तभी एक डंपर की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  भीषण ठंड से बच्चों को मिलेगी राहत.शीतकालीन अवकाश घोषित.इस दिन से स्कूलों में होगी छुट्टी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और डंपर चालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।


परिजनों के अनुसार अभिषेक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार में उनकी दो बहनें हैं। युवक की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

यह भी पढ़ें -  वन विभाग ने शहर के ट्रांसपोर्ट नगर और वीआईपी गेट के 200 से अधिक दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में चश्पा किया बेदखली का नोटिस, मचा हड़कंप

पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999